हरिद्वार : रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने साधु के भेष में घूम रहे अकबर,वसीम और शकील जैसे 40 पाखंडियों को गिरफ्तार किया है। ये पिरान कलियर में दरगाह के आसपास रहते हुए साधु का भेष बनाकर महिलाओं और युवाओं को जादू-टोना के जरिये भ्रमित कर रहे थे। समस्याओं के समाधान का झूठा भरोसा देकर ठगने का कार्य कर रहे थे।
आम जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले पाखंडियों के खिलाफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार पाखंडियों पर कार्रवाई कर रही है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि के चलते पुलिस ने अकबर,वसीम और शकील जैसे 40 पाखंडियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

















