आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने साेमवार काे अतरौलिया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति जनता के बीच रहकर की जाती है, न कि एसी कमरों में बैठकर सोशल मीडिया चलाने से।
सपा के भीतर बढ़ रही है गुटबाजी और तानाशाही
राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के भीतर गुटबाजी और तानाशाही बढ़ रही है जो उसके पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर हुए सपा के प्रदर्शन में दिखी आंतरिक खींचतान पार्टी की कमजोर स्थिति को दर्शाती है।
अजेय कुमार बने राजस्थान BJP के प्रदेश महामंत्री (संगठन), तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता जनता के बीच काम कर रहे थे, जबकि अखिलेश यादव केवल ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हैं। अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर दिए गए बयान में राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग का मजबूत प्रत्याशी उतारने की आवश्यकता है और राजभर-निषाद समाज एक-दूसरे के पूरक हैं।
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा मुठभेड़ पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अपराधी खुलेआम घूमते थे और प्रदेश दंगों से प्रभावित रहता था, जबकि वर्तमान सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी के चुनाव और परीक्षा प्रक्रिया संबंधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि ऐसे बयानों का अब कोई राजनीतिक महत्व नहीं रह गया है और केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ देश सेवा में लगी हुई है।












