जोधपुर प्रांत । नागौर में शारदा बालिका निकेतन आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति का राजस्थान क्षेत्र का प्रबोध शिक्षा वर्ग व घोष वर्ग और जोधपुर प्रान्त का प्रवेश शिक्षा वर्ग चल रहा है। तीनों वर्गों में शिक्षार्थी, शिक्षिकाओं, प्रबन्धिकाओं और अधिकारियों सहित कुल संख्या 250 है।

शिक्षा वर्ग के दौरान एक दिन गणवेश शाखा रखी जाती है। इस बार गणवेश शाखा नागौर स्थित ऐतिहासिक खींवसर फोर्ट में रखी गई। फोर्ट के प्रांगण में शिक्षार्थियों ने 1 घंटे की शाखा लगाई। घोष वर्ग की बहनों ने खींवसर फोर्ट में घोष की रचनाओं का वादन किया।











