मध्य प्रदेश

पादरी बोला ईसाई बन जाओ नहीं तो तुम्हारी पत्नी मर जाएगी, रामायण भी जला दो, बहुत सारा पैसा दूंगा

डिंडौरी, मध्य प्रदेश में एक पादरी को बीमारी ठीक करने के नाम पर पत्नी की मौत की धमकी देकर जबरन मतांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने रामायण जलाने और घर में ईसाई पुस्तकें रखने को भी कहा।

Published by
कुलदीप सिंह

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल डिंडौरी जिले में एक पादरी को मतांतरण के लिए धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह बीमारी ठीक करने का दावा करता था। पीड़ित ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी पत्नी की तबीयत खराब हुई थी। तब आरोपित ने उससे कहा कि तुम्हारी पत्नी को ठीक कर दूंगा।

ईसाई नहीं बने तो मर जाएगी पत्नी

वह उसके घर पर गया, जहां उसने प्रार्थना की। इस दौरान आरोपित ने कहा कि ईसा मसीह को अपनाओ। अगर ईसाई मत नहीं अपनाया तो पत्नी ठीक नहीं होगी। उसने कहा कि ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारी पत्नी मर जाएगी। उसने धमकाते हुआ कहा कि अगर तुम ईसाई मत अपना लो तो में तुम्हें बहुत सारा पैसा दूंगा।

इसे भी पढ़ें: लाल किला पर ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ आज, एक लाख लोगों के जुटने की संभावना

घर से रामायण हटाकर ईसाई पुस्तकें रखने को कहा

यहीं नहीं आरोपित ने रामायण जलाने और घर में ईसाई मत की किताबें रखने को भी कहा। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। घटना की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पादरी को गिरफ्तार लिया।

Share