बिजनौर जनपद का एक नाबालिग लड़का रोजगार की तलाश में जम्मू कश्मीर गया था। वहां पर उसका कन्वर्जन करा दिया गया है। परिजनों का कहना है कि उनके 17 वर्षीय बेटे का जबरन कन्वर्जन कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में स्थानीय हिंदू संगठनों से सहायता मांगी है।
जानकारी के अनुसार, बिजनौर जनपद के रावली रोड क्षेत्र स्थित एक गांव का रहने वाला किशोर , रोजगार की तलाश में कश्मीर के कुपवाड़ा जनपद में गया था। वहां।पर वह एक बाल काटने की दुकान पर काम कर रहा था। पीड़ित परिवार की आर्थिक दशा अच्छी नहीं है। परिवार के अधिकतर लोग मेहनत करके जीविकोपार्जन करते हैं।
परिजनों का कहना है कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर बताया गया कि बच्चे ने कन्वर्जन कर लिया है। वीडियो कॉल करके दिखाया गया कि किशोर ने कन्वर्जन कर लिया है और उसने अपना बदल कर इस्लाम के हिसाब से नाम रख लिया।
किशोर के चाचा का कहना है कि “फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ‘अब लड़के को भूल जाओ, क्योंकि उसने कन्वर्जन कर लिया है.’ उसी नंबर से एक वीडियो भी भेजा गया, जिसमें कन्वर्जन की प्रक्रिया और उससे जुड़ी हुई अन्य गतिविधियों को दिखाया गया था।
किशोर अभी बालिग नहीं है। प्रमाण के तौर पर हाईस्कूल की मार्कशीट भी है।”

















