काम की खबरें

जानिए कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट?

नई दरों के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 3,071.5 रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है

Published by
Mahak Singh

देशभर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। तेल कंपनियों ने इस बार कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। ऐसे में आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है, लेकिन होटल, रेस्तरां, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

कमर्शियल गैस महंगी

नई दरों के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 3,071.5 रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों का असर छोटे व्यापारियों और फूड इंडस्ट्री पर साफ दिखाई देने लगा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने साफ किया है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम लोगों की रसोई पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर आने वाले समय में घरेलू LPG पर भी पड़ सकता है।

शहरों के अनुसार LPG के अलग-अलग रेट

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3071.5 रुपये का मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3024 रुपये का है। वहीं कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये तक पहुंच गया है। दक्षिण भारत के चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये का हो गया है, जबकि पटना में घरेलू गैस सिलेंडर 1002.5 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक 3490 रुपये दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार हर शहर में LPG की कीमत अलग होने के पीछे ट्रांसपोर्टेशन खर्च, डिस्ट्रीब्यूशन लागत और स्थानीय टैक्स मुख्य वजह हैं। यही कारण है कि बंदरगाहों के पास वाले शहरों में गैस अपेक्षाकृत सस्ती होती है, जबकि दूर-दराज इलाकों में इसकी कीमत अधिक हो जाती है।

Share