पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के बाद राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है। बंगाल में भाजपा ने टीएमसी को ध्वस्त कर दिया है। यहां तक कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भवानीपुर सीट से हार गईं। वहीं असम में भाजपा ने प्रचंड वापसी की है। ।
पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा है, जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रुझानों में दोनों दलों के बीच करीब 100 सीटों का अंतर बताया जा रहा है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि बीजेपी ने राज्य में मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। यह नतीजा राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। असम में बीजेपी एक बार फिर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है और सरकार बनाए रखने की स्थिति में पहुंचती दिख रही है।
तमिलनाडु में इस बार चुनावी समीकरण काफी बदलते नजर आ रहे हैं। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और वह बहुमत के बेहद करीब पहुंचती दिख रही है। यह राज्य की राजनीति में एक नए विकल्प के रूप में उभरने का संकेत है। केरल में कांग्रेस गठबंधन मजबूत बढ़त के साथ आगे बढ़ता दिख रहा है और उसने जीत का दावा भी कर दिया है। पुडुचेरी में एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी हो रही है। यहां जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट-
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम-
कुल सीटें- 293
भाजपा– 207
टीएमसी- 80
अन्य- 4
असम चुनाव परिणाम-
कुल सीटें- 126
बीजेपी- 102
कांग्रेस- 19
अन्य- 5
पुडुचेरी चुनाव परिणाम-
कुल सीटें- 30
बीजेपी- 17
कांग्रेस- 6
अन्य- 7
तमिलनाडु चुनाव परिणाम-
कुल सीटें- 234
डीएमके- 59
टीवीके- 106
अन्य- 69
केरलम चुनाव परिणाम-
कुल सीटें- 140
एलडीएफ- 35
यूडीएफ- 97
अन्य- 8
















