पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में आज 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर यह मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान इन बूथों पर कुछ गड़बड़ियों की शिकायतें आई थीं, जिसके बाद आयोग ने दोबारा वोटिंग का फैसला लिया। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अनहोनी न हो।
15 बूथों पर पुनर्मतदान
चुनाव आयोग ने साफ कहा कि मगराहट पश्चिम के 11 बूथ और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर आज नए सिरे से मतदान होगा।
मगराहट पश्चिम (दक्षिण 24 परगना) के बूथ:
46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 3
डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना) के बूथ:
117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
243 – रॉयनगर एफपी स्कूल (कमरा नंबर 2)
क्यों हुआ दोबारा मतदान?
29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई बूथों पर ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायतें आईं। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया था कि पूरे राज्य में ऐसे 77 मामले सामने आए। जिन बूथों पर गड़बड़ी साबित हुई, वहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया।
आयोग ने सभी उम्मीदवारों को लिखित सूचना भी दे दी है और इन इलाकों में खूब प्रचार-प्रसार करने को कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता पहुंच सकें।सुरक्षा और तैयारीचुनाव आयोग ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। राज्य में पहले दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में रिकॉर्ड मतदान हुआ था, लेकिन कुछ शिकायतों ने इस पुनर्मतदान की जरूरत पैदा कर दी।

















