उत्तराखंड

उत्तराखंड: देहरादून पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, मारा गया अकरम

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पौंधा रोड पर तीन लुटेरों ने कारोबारी से दो लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरा अकरम मारा गया, जबकि प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौर घायल हो गए।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पौंधा रोड पर एक कारोबारी पर फायर झोंक कर उससे नकदी करीब दो लाख रु मोबाइल चैन लूट कर भाग थे तीन कार सवार लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बीती रात की घटना में एक लुटेरे की गोली लग जाने से मौत की खबर है जबकि लुटेरों की तरफ से पहले गोली चलाए जाने से प्रेम नगर थानाध्यक्ष नरेश राठौर के घायल होने की सूचना है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल बीती रात से फरार दो अन्य लुटेरों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस टीमों ने सहसपुर, विकास नगर क्षेत्र में नाके बंदी की हुई है। अंधेरे की वजह से पुलिस ने लुटेरों की तलाश में तेज सर्च लाइट्स का और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक लुटेरे गुजरात नंबर की कार में सवार थे जिसे बरामद कर लिया गया है।

लुटेरा था अकरम

जानकारी के मुताबिक, मृतक लुटेरे का नाम अकरम बताया गया है और ये पहले भी कई संगीन मामलों में आरोपी रहा है। अकरम पर 2014 में नकरौंदा में एक अधिकारी के बेटे की हत्या का भी आरोप है। एसएसपी डोभाल ने अस्पताल पहुंच कर घायल एस एच ओ नरेश राठौर का हाल चाल जाना, डाक्टरों ने उनके शरीर से छर्रे निकाल दिए है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

श्री डोभाल ने बताया कि इस घटना में कारोबारी देवराज को भी लुटेरों ने मारपीट कर घायल किया था उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। फरार दो अन्य की भी तलाश की जा रही है।

Share

Recent News