देहरादून । उत्तराखंड में अगले एक दो दिनों में मौसम ने दो अलग-अलग तस्वीरें पेश कर रहा हैं। एक तरफ मैदानी जिलों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसे हालात लोगों को परेशान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी ने मौसम को सुहावना बना दिया है।
मैदानों में जून जैसी गर्मी, पहाड़ों में ठंडक
अप्रैल के अंतिम दिनों में ही मैदानों में जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि पहाड़ों में ठंडक लौट आई है। मौसम विभाग ने जहां पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल राहत की संभावना कम जताई है।
28 अप्रैल से मौसम बदलने के संकेत
हालांकि 28 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए गए हैं।
राज्यभर में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे राज्य में हल्की मध्यम बारिश के आसार बताए है। ये बारिश यदि कुछ देर के लिए हुई तो इससे उमस गर्मी और बढ़ जाएगी।
मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी
प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
देहरादून और हरिद्वार में तापमान का असर
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरिद्वार में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
जंगल की आग और बढ़ा रही परेशानी
पहाड़ों में जंगल की आग भी गर्मी बढ़ा रही है,बारिश होने पर इस पर काबू पाया जा सकेगा।
स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित
आज देहरादून के सभी स्कूल गर्मी की वजह से बंद रखने के आदेश जारी हुए थे, हीट वेव की वजह से सड़कों पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है।

















