ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच बातचीत का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो होर्मुज पर अमेरिका के नियंत्रण होने का दावा भी कर दिया है। वहीं, भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ईरान में स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से अपील की गई है कि भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा न करें, न तो हवाई मार्ग से और न ही स्थल मार्ग (सड़क) से।
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। पश्चिम एशिया के संकट को देखते हुए भारतीय दूतावास लगातार एडवाइजरी जारी कर रही है। ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी जा रही है कि ईरान की यात्रा न करें, चाहे वह हवाई मार्ग से हो या भूमि मार्ग से। क्षेत्रीय तनाव के कारण एयरस्पेस पर प्रतिबंध के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक दूतावास के साथ पूरी तरह से समन्वय बनाकर रखें और संपर्क में रहें। भारतीय नागरिकों को निर्धारित भूमि सीमा मार्गों के माध्यम से ईरान छोड़ देना चाहिए। इससे पहले भी 7 अप्रैल को भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी।
अगर किसी भी भारतीय नागरिक को किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो मार्गदर्शन के लिए दूतावास द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों पर संपर्क करें। ये नंबर हैं –
मोबाइल नंबर:
+989128109115; +989128109109;
+989128109102; +989128109359
ईमेल: [email protected]
⚠️ Advisory as on 23 April 2026. pic.twitter.com/WIPNNtFspd
— India in Iran (@India_in_Iran) April 23, 2026
ट्रंप ने भारत को कहा नरक का द्वार, भारत का करारा जवाब सुन अमेरिका ने बदला सुर- बोला- भारत महान देश
सात अप्रैल को जो एडवाइजरी जारी की गई थी उसमें भी भारतीय नागरिकों से अपील की गई थी कि उन्हें ईरान छोड़ देना चाहिए। यह भी कहा गया था कि बिना दूतावास के द्वारा सुझाए गए मार्गों का अनुसरण करें और समन्वय बनाकर रखें। दूतावास से परामर्श के बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर न पहुंचें।

















