नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें आई हैं। यहां वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर और आसनसोल में हिंसक घटनाएं हुई हैं। सारी जगहों पर TMC से जुड़े हुए लोगों और समर्थकों ने उत्पात मचाया है और तोड़फोड़ को अंजाम दिया है।
आसनसोल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी समर्थकों की भीड़ ने बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया है। जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए। हालांकि इस हमले में अग्निमित्रा पॉल को चोटें नहीं आई हैं। वह आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
TMC समर्थकों ने BJP प्रत्याशी की कार पर फेंके ईंट-पत्थर
TMC के गुंडों ने बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर ईंटें और पत्थर फेंके। जिससे उनकी कार की खिड़कियां टूट गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल कार के सामने खड़ीं नजर आ रही हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
घटना को लेकर क्या बोलीं BJP प्रत्याशी पॉल
तोड़फोड़ की इस घटना को लेकर बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जैसे ही वह अपनी कार में बैठी। किसी ने एक बड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए इस हमले के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल इलाके में ऐसी घटना कौन करेगा? TMC के अल्पसंख्यकों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पत्थर फेंककर वे कुछ नहीं कर सकते। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
Asansol, West Bengal: In Asansol South assembly constituency, BJP candidate Agnimitra Paul’s car was reportedly attacked, with bricks and stones thrown, breaking its windows. The incident was later reported to the police for investigation. pic.twitter.com/hZD7zFFwk2
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु पर भी हुआ हमला
अग्निमित्र पाल पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से जीत हासिल की थी। इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर जिले से भी हिंसा की खबरें सामने आईं। दक्षिण दिनाजपुर में टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर भी हमला किया।











