पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के लिए आज मतदान होना है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। इसके तहत 23 अप्रैल यानि कि आज प्रथम चरण में 152 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके तहत केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियों को तैनात किया गया है। मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कंपनियों में 2.4 लाख से अधिक जवान शामिल हैं। इसके साथ ही पहले चरण में उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल और जंगलमहल के कुछ इलाकों में होगा। इसके अलावा दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
भवानीपुर सीट पर नजर
इस चुनाव में सबसे ज्यादा ध्यान भवानीपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी हैं, जो पहले तृणमूल में उनके करीबी सहयोगी थे और 2020 में भाजपा में शामिल हो गए। 2021 में नंदीग्राम में इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी, जिसमें सुवेंदु जीते थे। अब भवानीपुर में यह मुकाबला दोबारा गर्म है। सुवेंदु अधिकारी ने हाल में कहा कि ममता बनर्जी इस बार हारने वाली हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी तृणमूल पर आरोप लगाए और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) को लेकर सवाल उठाए, जो मतदाता सूची की सफाई से जुड़ा है। भाजपा इसे घुसपैठियों को बाहर करने का मुद्दा बता रही है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के जयराम समझें- कूटनीति ‘जीत-हार’ का खेल नहीं! पाकिस्तान की कंगाली और अमेरिकी स्वार्थ का सच क्या है?
ममता फैला रहीं झूठ
इस बीच ममता बनर्जी लगातार झूठ फैलाते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा कुछ राज्यों से बाहर के लोगों को लाकर भवानीपुर में रोडशो के दौरान तोड़फोड़ करा रही थी। उन्होंने कहा कि तृणमूल 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी और लोग उनके साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि 19 राज्य और केंद्र मिलकर उन पर हमला कर रहे हैं, लेकिन वह आम लोगों के लिए लड़ रही हैं।
नंदीग्राम जैसे इलाकों में पुरानी यादें ताजा हो रही हैं, जहां किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में सुवेंदु और ममता का रिश्ता पहले साथी से दुश्मन तक पहुंच गया। मतदाता सूची से 46,000 से ज्यादा नाम हटाए गए, जिस पर दोनों पक्षों में बहस चल रही है। यह चुनाव तृणमूल और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है, जिसमें स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ घुसपैठ, विकास और सत्ता परिवर्तन की बातें प्रमुख हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही तस्वीर और साफ होती जाएगी।

















