वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की आशंका के चलते आज प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री व ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा के यहां छापामारी की गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह अचानक लुधियाना स्थित उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
दस्तावेजों की जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। छापामारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। 150 संपतियों की अदलाबदली के बाद कल हुई थी आप सांसद अशोक मित्तल के घर व दफ्तरों में छापामारी की गई।
इस दौरान लवली ग्रुप के संस्थानों पर ईडी की रेड वीरवार सुबह करीब पांच बजे समाप्त हुई। ग्रुप के गुरुग्राम और जालंधर सहित दस जगहों पर ईडी ने जांच की थी। बताते हैं कि लवली ग्रुप के गुरुग्राम स्थित यूनियन कालेज ऑफ बिजनेस एंड मास्टर्स और टीईटीआर कॉलेज आफ बिजनेस कारण ईडी की जांच जालंधर तक पहुंची।
कई दस्तावेज कब्जे में लिए
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर व राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के घर कैंट, लवली स्वीट्स, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जांच के बाद ईडी की टीम कई दस्तावेज और घर व कार्यालयों से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण साथ ले गई है। परिवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कल सुबह लवली ग्रुप के संस्थानों पर दस जगह रेड की थी। जालंधर कैंट स्थित अशोक मित्तल के दोनों निवास, लवली स्वीट्स, लवली आटो के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड हुई जिसका नेतृत्व दिल्ली की टीम कर रही थी।
राघव चड्ढा के स्थान पर बने थे उपनेता
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया था। ईडी फिलहाल इसे फारेन एक्सचेंज मेनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत जांच की बात की है। ईडी ने लवली ग्रुप के गुरुग्राम और जालंधर सहित दस जगह पर जांच करते हुए ग्रुप के विदेशों से लेनदेन का रिकार्ड खंगाला है। ईडी लवली यूनिवर्सिटी और कालेज से जुड़े दस्तावेज ले गई है।
कई व्यवसाय करते हैं मित्तल बंधु
सूत्रों की माने तो एससी छात्रों को स्कालरशिप देने में जांच संभव है। जांच में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल उनके भाई रमेश मित्तल, नरेश मित्तल और बिजनेस में सक्रिय अन्य पारिवारिक सदस्यों के दस्तावेज ईडी ने जब्त किए हो सकते हैं।












