देहरादून: केंद्र की मोदी सरकार ने चार धाम यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के उद्देश्य से 15 कंपनियां अर्ध सैनिक बलों की तैनाती के लिए राज्य सरकार की अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक चारधाम यात्रा के अनुसार हर साल केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाता रहा है इस बार भी ये व्यवस्था जारी रहेगी।
यात्रा व्यवस्था के लिए प्रदेश को अर्धसैनिक बल की 15 कंपनियां मिलने जा रही है। प्रदेश में मई माह में यह कंपनियां तैनात हो जाएंगी।
यह अर्द्धसैनिक बल ऋषिकेश से लेकर चारधाम यात्रा मार्ग में आवश्यकता अनुसार तैनात किए जाएंगे। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में तैनात आईटीबीपी, सीमा सशस्त्र बल और सीआरपीएफ को यात्रा सीजन में सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी जोकि स्थानीय पुलिस के निर्देशन में काम करेगी।
दूसरी तरफ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को भी यात्रा मार्ग पर प्राकृतिक आपदा और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तैयार रहने को कहा गया है।

















