CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं। करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। छात्र DigiLocker और UMANG एप्लिकेशन पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल सीबीएसई के दसवीं का परिणाम 93.70 फीसदी रहा है। लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। लड़कियां का रिजल्ट 94.99 फीसदी रहा है। जबकि 92.69 फीसदी लड़कें सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में पास हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय (KV) का दसवीं का रिजल्ट 99.57 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का दसवीं का रिजल्ट 99.42 फीसदी रहा है। स्वतंत्र/निजी स्कूल का दसवीं का 93.77 और सरकारी स्कूल का 91.43 फीसदी रहा है।
The Central Board of Secondary Education declares 𝗖𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗫 𝗥𝗲𝘀𝘂𝗹𝘁𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟲
The students can check results on official CBSE portals.
𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗮𝘁𝘂𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀! 🎉 pic.twitter.com/4OiCXl6GyB— CBSE HQ (@cbseindia29) April 15, 2026
सीबीएसई ने अपने एक्स अकाउंट पर भी रिजल्ट जारी होने की सूचना दी है। अगर विद्यार्थियों को सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में दिक्कत आ रही है तो वैकल्पिक तरीकों से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। जिनमें SMS सेवा और DigiLocker और UMANG एप शामिल है। इसके अलावा विद्यार्थी आईवीआरएस (कॉल के जरिए) भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। बोर्ड ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है और न ही प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी आवंटित की हैं। सीबीएसई में जोन वाइज रिजल्ट की बात करें तो त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने बाजी मारी है। यहां का रिजल्ट 99.79 रहा है।
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई का दसवीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं। यहां होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा। आप इस तरह अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।












