CBSE 10th ResultOUT: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं।
साइट पर ऐसे चेक करें चेक
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर “Class X Results 2026” लिंक पर क्लिक करें। यहां अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें। इसके बाद इसे सबमिट करें। इसके बाद आपका CBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट ऐसे करें करें
विद्यार्थी अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा। या फिर digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं और यहां अपना मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें। इसके बाद “CBSE Results” या “Education” सेक्शन पर जाएं। यहां अपनी डिटेल भरें। अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा जिसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे।












