वनवासी कल्याण आश्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई केंद्र चलाता है। ये केंद्र ‘ग्राम विकास योजना’ के अंतर्गत चलते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेती हैं और इसके बाद वे अपना ही काम करती हैं।
इस तरह वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। यह योजना बहुत ही सफल हो रही है। इसी कड़ी में गत 7 अप्रैल को लोहरदगा में सिलाई का प्रशिक्षण पूरा करने वाली 30 महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई और इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी दिया गया।
ग्राम विकास योजना के मार्गदर्शक श्री कृपा प्रसाद सिंह के सान्निध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन राय, उपाध्यक्ष श्रीमती रीटा अग्रवाल और खादी ग्रामोद्योग के श्री दीनदयाल शर्मा उपस्थित रहे।















