नई दिल्ली: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव है। युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने अनोखी पहल की है। यहां युवा मतदाताओं को मुफ्त में उबर राइड्स मिलेगी। इसके अलावा हलवा और चावल का आटा 1 रुपये में मिलेगा ताकि युवा मतदाता मतदान के लिए बूथ तक आए। यह पहल मतदान के प्रति युवाओं में उत्साह लाने के लिए की गई है।
चुनाव आयोग ने पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं के लिए हर जिले में 200 विशेष ब्रांडेड हलवा पैकेट भेजे हैं। जिला चुनाव अधिकारियों के माध्यम से इन पैकेट्स का वितरण चयनित बूथों पर किया जाएगा। बूथ स्तर अधिकारी पहली बार मतदान करने वालों की पहचान कर उन्हें हलवा देंगे।
ईरान ने US को दिया बड़ा झटका: सेना ने अमेरिकी F-15E लड़ाकू जेट मार गिराया; भीषण हुआ युद्ध
एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम में मतदान केंद्रों तक 2 किलोमीटर तक की दूरी पर मुफ्त उबर राइड्स उपलब्ध होगी। इससे अधिक दूरी पर शुल्क लागू होगा। वहीं स्पलाइको ने मतदान के बाद 10 और 11 अप्रैल को चावल का आटा 1 रुपये में देने की योजना बनाई है। चुनाव आयोग ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए AI वीडियो, रील्स, प्रतियोगिताएं और ‘जेन-जी एंथम’ जैसी डिजिटल गतिविधियां शुरू की हैं। चुनाव आयोग के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के 2,000 से अधिक सदस्य स्कूलों, कॉलेजों और आदिवासी क्षेत्रों में मतदान जागरूकता बढ़ा रहे हैं। के

















