यूक्रेन लगातार रूस से पिट रहा है, लेकिन अब वो मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में मदद करना चाहते हैं। इसी क्रम में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने रोजाना के वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन ब्लैक सी में समुद्री यातायात को बचाने और दोबारा शुरू करने का अनुभव रखता है। उन्होंने कहा कि अगर साथी देश इस दिशा में काम करने को तैयार हैं, तो यूक्रेन अपनी जानकारी, तकनीक और अनुभव साझा करके उनकी मदद कर सकता है।
ज़ेलेंस्की ने बताया कि उनके विदेश मंत्री आंद्री सिबीहा ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने पर करीब 40 देशों की एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लिया। यह मीटिंग मध्य पूर्व के मौजूदा संघर्ष के बीच हुई। ज़ेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन के पास समुद्री जलमार्गों, उनकी सुरक्षा और यातायात दोबारा शुरू करने से जुड़ी सही विशेषज्ञता है। अगर हमारे पार्टनर काम करने को तैयार हैं, तो हम देखेंगे कि हम कैसे अपनी विशेषज्ञता, ज्ञान और तकनीकी क्षमता से उन्हें मजबूत बना सकते हैं।”
यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसा महत्वपूर्ण रास्ता प्रभावित हो सकता है। यूक्रेन खुद ब्लैक सी में रूस के साथ लंबे समय से समुद्री युद्ध लड़ रहा है और उसे इस क्षेत्र में काफी अनुभव हो गया है।
रूस नहीं जीता कोई नया इलाका
यूक्रेन का दावा है कि मार्च 2026 में रूसी सेना ने यूक्रेन की सीमा पर कोई नया इलाका नहीं जीता। यह दो साल से ज्यादा समय में पहला महीना है जब रूस को ऐसा हुआ। इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) के आंकड़ों पर आधारित एएफपी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई। रूस की तरक्की पिछले कुछ महीनों से धीमी पड़ गई है। दिसंबर 2025 से ही यूक्रेन की सेना ने दक्षिण-पूर्व में कुछ जगहों पर छोटी-छोटी सफलताएं हासिल की हैं। मार्च और फरवरी में डोनेत्स्क और निप्रोपेट्रोव्स्क इलाकों के बीच दक्षिणी मोर्चे पर रूस को कुछ जगहें खोनी पड़ीं। पूरे मोर्चे पर मिलाकर यूक्रेनी सेना ने मार्च में करीब 9 वर्ग किलोमीटर इलाका दोबारा अपने कब्जे में लिया।िसी
गौरतलब है कि किसी भी युद्ध को जारी रखने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है और अब अमेरिका ने यूक्रेन को पैसा देना लगभग बंद कर दिया है। अब यूक्रेन मध्य पूर्व के देशों यूएई, सउदी अरब, कुवैत और बहरीन समेत कई देशों को ड्रोन हमलों से निपटने की पेशकश की है।










