नई दिल्ली: पाकिस्तान का आतंकी चेहरा हजारों बार दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान को शर्म नहीं आती है। वहां सरकार और आतंकवाद एक-दूसरे के पर्याय हैं। इसका उदाहरण एक वायरल हो रही तस्वीर है। इस तस्वीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक करीबी सहयोगी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हाफिज तल्हा सईद के साथ एक ही मंच पर दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के बीच गहरी सांठगांठ को फिर उजागर कर दया है।
🇵🇰⚡️Politician & Terrorist Nexus in Pakistan
Rana Sanaullah, Special Assistant to Prime Minister Pakistan on Political Affairs meets with Hafiz Talha Saeed of Lashkar-e-Taiba. pic.twitter.com/lYgPxwsLSX
— War Flash (@WarFlash_2630) March 31, 2026
शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह की तल्हा सईद के साथ फोटो सामने आई है। बता दें कि तल्हा सईद 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा है। यह तस्वीर फैसलाबाद में एक शादी समारोह की बताई जा रही है। इस तस्वीर में दोनों ही खुश-खुशी मिलते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने एक बार फिर से पाकिस्तान के नापाक हरकतों को उजागर कर दिया है। तस्वीर में आतंकी तल्हा सईद खुलेआम मंच पर पीएम के सलाहकार से बातचीत करते हुए दिख रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिनों पहले एक अमेरिकी रिपोर्ट में पाकिस्तान में 15 सक्रिय आतंकवादी संगठनों पर प्रकाश डाला गया था। इनमें से कई भारत को निशाना बना रहे हैं। 2008 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा और 2001 में भारतीय संसद पर हमले से जुड़ा जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान की धरती से ही अपना आतंक का नेटवर्क चला रहे हैं। इन आतंकी संगठनों की सांठगांठ पाकिस्तान की सरकार के साथ है। यह इस तस्वीर से फिर से साफ हो गया है।















