भारत में आज सर्राफा बाजार से थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। खास बात यह है कि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के बीच यह एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
शहरों में अलग-अलग रेट- आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जो कि कल यानी 29 मार्च को 1,48,090 रुपये थी। इस तरह इसमें 10 रुपये की मामूली कमी आई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 10 रुपये घटकर 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जो कल 1,35,750 रुपये थी। अगर अलग-अलग शहरों की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,080 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दक्षिण भारत के चेन्नई में सोने की कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी अधिक बनी हुई हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,110 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,35,790 रुपये है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,48,210 रुपये और 22 कैरेट 1,35,890 रुपये पर मिल रहा है, जबकि पुणे में कीमतें 1,48,080 रुपये (24 कैरेट) और 1,35,740 रुपये (22 कैरेट) बनी हुई हैं।
चांदी के दाम में गिरावट- वहीं चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2,210 रुपये की कमी आई है। कल चांदी का भाव 2,51,090 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो आज घटकर 2,48,880 रुपये हो गया है। इसके अनुसार, आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 248.88 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 2,488.80 रुपये और 100 ग्राम चांदी की कीमत 24,888 रुपये दर्ज की गई है।













