राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे अपनी समृद्ध संस्कृति और मेहमाननवाज़ी के लिए जाना जाता है, हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण चर्चा में आ गया ।हाल ही में जर्मनी से आई एक महिला पर्यटक के साथ एक ऑटो चालक द्वारा अभद्र व्यवहार का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर में ऑटो ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, महिला से बुलवाए अश्लील शब्द- जानकारी के अनुसार, महिला करीब 10 दिन पहले जयपुर घूमने आई थी और शहर के परकोटा क्षेत्र में ऑटो से यात्रा कर रही थी। इसी समय ड्राइवर ने उसकी भाषा न समझ पाने का फायदा उठाकर अश्लील शब्द बुलवाए। महिला को इन शब्दों का अर्थ समझ में नहीं आया और उसने उन्हें सामान्य बातचीत मानकर दोहरा दिया। इस पूरी घटना को उसने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
जर्मनी लौटने के बाद महिला ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और व्यापक पूछताछ के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है।

















