राजस्थान के टोंक जिले से चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां कलमंडा गांव में स्थित पिनारा मस्जिद के मौलवी ने पेट्रोल डालकर एक मजदूर को जिंदा जला दिया। आरोपी मौलवी आबिद अब्दुल राशिद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, मामला कुछ यूं है कि 48 वर्षीय पीड़ित की पहचान हकीम के तौर पर हुई है, जो कि वो गांव का ही रहने वाला मजदूर था और रोजाना पिनारा मस्जिद में नमाज पढ़ने आता था। आरोपी मौलवी का नाम 25 वर्षीय आबिद अब्दुल राशिद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो जोधपुर के बिलाड़ा का रहने वाला था और मस्जिद में मौलवी के तौर पर काम करता था, मस्जिद में ही रहता था।
कहा जा रहा कि बुधवार रात को हकीम ने मस्जिद में नमाज पढ़ी और उसके बाद एक तरफ बैठ गया। मौलवी ने उसे वहां से हटने को कहा, लेकिन हकीम ने मना कर दिया। दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई। मस्जिद में मौजूद कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत हो गया।
हमला कैसे हुआ
अगले दिन यानी गुरुवार को हकीम दोबारा मस्जिद में नमाज के लिए आया। उस वक्त वहां कोई और नहीं था। हकीम मस्जिद के टॉयलेट में गया। मौलवी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। फिर बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और टॉयलेट की खुली छत से हकीम पर पेट्रोल डाला। इसके बाद आग लगा दी।
हकीम की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और उसे बाहर निकालने की कोशिश की। तब तक उसके शरीर पर करीब 70% जलन हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे पहले स्थानीय जिला अस्पताल ले जाया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास हुई।
आरोपी हुआ फरार
डिग्गी थाने के SHO गोपाल चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया और एक ग्रामीण की बाइक चुराकर भाग निकला। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि विवाद सिर्फ सीट को लेकर था या कोई और वजह भी थी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट मोटिव सामने नहीं आया है।

















