देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कुतुब विहार (गोयला डेयरी) इलाके में एक 8 साल की मासूम हिंदू बच्ची के साथ 60 साल के मुस्लिम द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित बच्ची की मां इलाके के ही एक मिशनरी स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करती है। मामला मीडिया में तब आया जब एक न्यूज चैनल का वीडियो वायरल हुआ
स्कूल के पास हुई वारदात
घटना 16 मार्च को उस समय हुई जब बच्ची स्कूल के पास ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि स्कूल के गेट के बिल्कुल बगल में स्थित एक मीट शॉप के पास इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जब बच्ची घर पर बार बार दर्द की शिकायत करने लगी तो परिजनों को इस बात की भनक लगी।
पूछने पर उसने सारी आपबीती सुनाई तो परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और खूब पीटा। हालांकि, आरोप है कि आरोपी ने अपनी उम्र और प्रभाव का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
इस संवेदनशील मामले में थाना छावला पुलिस की भूमिका पर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए हैं। पीड़ित बच्ची की मां ने कैमरे के सामने आकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने आरोपी को पकड़ा और एक स्थानीय लड़का इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था, तो पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय वीडियो बनाने वाले लड़के की ही पिटाई कर दी।
पीड़ित की मां ने लगाए आरोप
पीड़ित की मां का कहना है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को रफा-दफा करने और शिकायत दर्ज न करने के लिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। यही नहीं महिला ने एक सुलहनामे पर उसके अंगूठे का निशान लेने का भी आरोप लगाया है उनका कहना है कि पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी नहीं करवाया। महिला के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक दिल्ली पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।
इस घटना के बाद से द्वारका और गोयला डेयरी इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। थाना छावला के उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो जिन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की।
सूरज की हत्या का मामला भी मीडिया ने नहीं उठाया
दिल्ली के ही उत्तम नगर इलाके में होली के दिन पानी के गुब्बारे के छीटे महिला पर पड़ने के बाद तरुण की कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हत्या कर दी। होली वाले ही दिन पुल प्रह्लादपुर में सादिक ने सूरज की हत्या कर दी। होली वाले दिन सादिक नशे में धुत था। उसने सूरज से सिगरेट के लिए पैसे मांगे। मना करने पर सूरज को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला बढ़ा और सूरज की हत्या कर दी गई।

















