तेलंगाना के हैदराबाद शहर में शौचालय के गंदे पानी से खाने-पीने की चीजों को बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह बात एक वीडियो के जरिए सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इसी के साथ पुलिस ने लकी फूड्स के मालिक अब्दुल हक और जी फूड्स के मालिक मोहम्मद कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना हैदराबाद के सुभान कॉलोनी और लक्ष्मीगुडा इलाके की हैं। यहीं पर दो कंपनियां हैं लकी फूड्स और ज़ी फूड्स। ये कंपनिया खाने-पीने का सामान तैयार कर रही थीं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शौचालय के ठीक पास ही सामान बनाया जा रहा था। जगह गंदी थी और साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा गया था। साथ ही, मिलावट करने के भी आरोप लगे हैं। यानी खाने में कुछ गलत चीजें मिलाई जा रही थीं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बरेली में अफजार ने बच्चों के सामने बीवी को गोदा, फिर सास-साले को मार डाला – पंचायत बनी कत्लखाना
पुलिस ने क्या किया
इस वीडियो और शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने छापेमारी की। राजेंद्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लकी फूड्स के मालिक अब्दुल हक और ज़ी फूड्स के मालिक मोहम्मद कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं। घटना स्थल से 1 लाख 10 हजार रुपये भी जब्त किए हैं।
वीडियो में क्या दिख रहा है
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शौचालय के बगल में ही खाने-पीने की चीजें तैयार की जा रही हैं। जगह ऐसी है जहां साफ-सफाई बिल्कुल नहीं है। ANI के द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है गंदी जगहों पर खाना बनाया जा रहा था।











