जम्मू: एक समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेस (JKNC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे थे। अभी डिटेल्स साफ़ नहीं हैं, लेकिन जो पता चला है वह यह है कि एक आदमी लोडेड पिस्टल लेकर पॉइंट-ब्लैंक रेंज में आ गया और गोली चला दी। सिर्फ़ क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम ने ही गोली को डिफ्लेक्ट किया और यह सुनिश्चित किया कि हत्या की कोशिश नाकाम हो जाए। इस समय जवाबों से ज़्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।”
#WATCH | जम्मू, जम्मू-कश्मीर: एक समारोह में फायरिंग की घटना हुई, जहां JKNC चीफ फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद थे। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
CCTV वीडियो उस समय का है जब घटना हुई। pic.twitter.com/z66pWSHIW4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2026
जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा, “पुलिस के पास ये मामला है, इतना जरूर है कि ये नशे के प्रचलन से जुड़ी घटना है हालांकि जब पूरी बात बाहर आएगी तभी हम इस पर कुछ कह पाएंगे लेकिन शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं। हमलावर) वो पुलिस स्टेशन में है। पहले जांच होगी फिर कोई कार्रवाई होगी। हथियार इस समारोह के अंदर कैसे गया इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए। हम इसे सुरक्षा में चूक मानते हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के नेता ऐजाज़ अहमद जान ने कहा, “डॉक्टर साहब(फारूक अब्दुल्ला) शादी में गए थे, हम सभी लोग उनके साथ थे। हम सभी एक साथ रवाना हो रहे थे कि तभी पीछे से एक व्यक्ति तेज रफ्तार से भागता हुआ आया और उसने उन(फारूक अब्दुल्ला) पर रिवॉल्वर रखा और फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इतने हाई प्रोफाइल नेता कहीं मौजूद थे, वहां तलाशी होनी चाहिए थी।

















