देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया AI समिट-2026 में दुनियाभर के तकनीकी दिग्गजों के साथ ही बड़े बिजनेसमैन शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर बड़ी बात कही कि AI को इंसानों के भले के लिए इस्तेमाल करना चाहिए, सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं – बुद्धिमत्ता, समझदारी और सही फैसले से ही ये जनता के काम आएगी।
आइडिया, इनोवेशन और इंटेंट का मिलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये समिट आइडिया, इनोवेशन और इंटेंट का मिलन है। वह कहते हैं कि भारत का टैलेंट दुनिया और मानवता की भलाई के एआई बना रहा है। भारत एआई के जिम्मेदारी और समावेशी तौर पर इस्तेमाल को लेकर प्रतिबद्ध है।
India AI Impact Expo 2026 was a powerful convergence of ideas, innovation and intent.
It showcased the extraordinary potential of Indian talent in shaping the future of Artificial Intelligence for global good.
Above all, it reaffirmed our commitment to harnessing AI… pic.twitter.com/jfVWCP4BHh
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
कौन-कौन शामिल हुए
इस समिट में फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों, ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला, UN सेक्रेटरी जनरल गुटेरेस, गूगल के सुंदर पिचाई, ओपन AI के सैम ऑल्टमैन, एंथ्रॉपिक के CEO, मुकेश अंबानी, डेमिस हासबिस समेत दुनियाभर के 45 से अधिक देशों के 2.5 लाख से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। केवल अमेरिका से ही 120 से अधिक तकनीकी दिग्गजों का समूह भारत आया है।
बिल गेट्स भी होंगे शामिल
माइक्रोसॉफ्ट के दिग्गज बिलगेट्स भी भारत में चल रहे एआई समिट में शामिल होंगे। इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि एपस्टीन स्कैंडल के सामने आने के बाद गेट्स समिट से किनारा कर लेंगे। हालांकि, अब समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब वो इसमें हिस्सा लेंगे।
एआई समिट भारत की बड़ी कामयाबी-अर्जेंटीना
भारत में हो रहे इस एआई समिट की दुनियाभर में तारीफ की जा रही है। इसी क्रम में भारत में अर्जेंटीना के एम्बेसडर मारियानो कॉसिनो ने भारत के शामिल होने की तारीफ़ की। उन्होंने इसे भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया क्योंकि दुनिया में हर कोई इस पर बात कर रहा है। वह कहते हैं, “मुझे लगता है कि यह कॉन्फ्रेंस इस मामले में लीडरशिप दिखाएगी। मैं देख सकता हूं कि आप इन टेक्नोलॉजीज़ पर बहुत ज़्यादा इन्वेस्ट कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह कॉन्फ्रेंस इसका एक उदाहरण है।”

















