नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के दौरान राजनीतिक संघर्ष बढ़ गया। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के कुछ सांसदों ने स्पीकर (ओम बिरला) के कक्ष में जाकर गाली-गलौज की, जिससे उन्हें बहुत तकलीफ़ हुई। रिजिजू ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल वहां मौजूद थे और सांसदों को उकसा रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई सांसद स्पीकर के कमरे में गए और ओम बिरला के साथ गाली-गलौज की, जिससे स्पीकर बहुत आहत हुए। रिजिजू ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर खुद लोकसभा अध्यक्ष से बातचीत भी की है।












