गत 1 फरवरी को झिंझोली (हरियाणा) स्थित सेवा साधना प्रशिक्षण केंद्र परिसर में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर क्षेत्र संघचालक श्री पवन जिंदल। जगुआर ग्रुप के प्रवर्तक एवं निदेशक श्री राजेश मेहरा तथा केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वित्त) श्री किशोर कुणाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईएफकेओएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रजत मिश्रा ने की।
कार्यक्रम में हरियाणा के सुप्रसिद्ध गायक श्री गजेंद्र फोगाट ने देशभक्ति एवं सामाजिक मूल्यों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बता दें कि प्रस्तावित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं आजीविका उन्मुख कौशल प्रदान किए जाएंगे, जिससे सामाजिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

















