इन दिनों देशभर में सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं तो कभी अचानक गिरावट आ रही है। इसका सीधा असर आम लोगों और निवेशकों दोनों पर पड़ रहा है। खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन में लोग सोने की खरीदारी ज्यादा करते हैं, ऐसे में कीमतों में बदलाव उनकी जेब पर असर डालता है।
जनवरी महीने में सोने ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया था। उस समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद भारतीय बाजार में इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार 7 फरवरी को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,370 रुपये प्रति ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 14,089 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,527 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई। रिटेल बाजार में 24 कैरेट सोना घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
MCX पर सोने का हाल- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों में आज कमजोर शुरुआत देखने को मिली। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी भी हुई। 7 फरवरी को MCX पर सोना इंट्राडे में गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट की एक बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखना है। जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होता, तो निवेशकों की भावना थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बनता है।
आज देश में सोने के ताजा भाव- आज यानी 7 फरवरी को भारत में 24 कैरेट सोना: ₹15,660 प्रति ग्राम। 22 कैरेट सोना: ₹14,355 प्रति ग्राम। 18 कैरेट सोना: ₹11,745 प्रति ग्राम। इन कीमतों में शहरों के हिसाब से थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है। शहरों में सोने के भाव-
चेन्नई- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,55,460। कोलकाता- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,53,710। मुंबई- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,53,710। दिल्ली- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,53,860। उत्तर प्रदेश- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,53,990। इन भावों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार की स्थिति के अनुसार बदलाव हो सकता है।















