अगर आप अभी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड या फिर जम्मू-कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दीजिए। क्योंकि मौसम विभाग ने इन तीनों ही सूबों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में इस बीच हिमाचल प्रदेश की सैर न करें। 8 फरवरी के लिए भी हिमाचल में घने कोहरे का अलर्ट है। ऐसे में यात्रा से बचें।
उत्तराखंड में इस दौरान यात्रा से बचें क्योंकि मौसम बिगड़ रहा है…
विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में भी इसी दौरान मौसम करवट ले सकता है। उत्तराखंड के कई इलाकों में 7 और 8 फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसलिए इस दौरान उत्तराखंड की यात्रा से भी बचें क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको परेशान उठानी पड़ सकती है।
जम्मू-कश्मीर के लिए इस दिन का अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में हिमपात के आसार हैं। यहां हाल ही में बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से बारिश और हिमपात हो सकता है। 10 फरवरी को तेज हवाओं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। अभी कई जगह तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। इसलिए इस समय आप जम्मू-कश्मीर की यात्रा से भी बचें।
कब जाएं यात्रा पर?
जैसे ही मौसम साफ हो तभी आप इन जगहों की यात्रा पर जाएं। दरअसल जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में टूरिस्ट हिल स्टेशनों की सैर के लिए जाते हैं। हिल स्टेशनों को देखने के लिए जाते हैं। यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए जाते हैं। लेकिन अगर बारिश हो गई तो फिसलन बढ़ जाती है और यात्रा में समस्या पैदा हो जाती है।

















