देहरादून: उत्तराखंड में हिमाचल रोडवेज बस हादसे का शिकार हुई है। यह हादसा देहरादून जिले के चकराता तहसील के क्वाणू में हुआ। जहां शिमला जिले के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शोदोई खड़ के पास खाई में जा गिरी।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए। जबकि, अब तक 4 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है बस पास दे रही थी, तभी सड़क का डंगा यानी पुश्ता यानी दीवार ढह गई। जिससे बस खाई में लुढ़क गई।
घटना की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे थोड़ी देर में एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंची और घायलों को सड़क की तरफ लाया गया इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासी राजा चौहान ने बताया कि घायलों की प्राथमिक देखभाल की उन्हें दवा पानी मरहम पट्टी उपलब्ध करवाई ।
















