महाराष्ट्र के हालिया नगर निकाय चुनावों में AIMIM ने ठाणे महानगरपालिका (TMC) में कुल 131 सीटों में से 5 सीटें जीतीं। मुंब्रा इलाके में AIMIM ने का दबदबा दिखाते हुए क्षेत्र के वार्ड 30 में पार्टी ने सभी चार सीटें अपने नाम कीं। इनमें से एक है पार्टी की युवा पार्षद सहर शेख। जिसने जीत के नशे में अपनी मजहबी कट्टरता का परिचय देते हुए कहा कि अगले पांच साल में मुंब्रा को हरे रंग से रंग देंगे।
जीत के बाद का भाषण
सहर शेख का ये भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उसने मजहबी उन्माद फैलाते हुए कहा कि कुछ लोग सोचते थे कि AIMIM को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन पार्टी ने रणनीति और मेहनत से मुकाबला किया और जीत हासिल की। सहर ने खुद को “शेर की बच्ची” बताया और कहा कि उनके खिलाफ “गिद्धों की पूरी फौज” खड़ी थी, लेकिन वे नाकाम रहे। उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने पैसे, ताकत और साजिशों को ठुकराकर AIMIM के चुनाव चिन्ह “पतंग” पर भरोसा जताया।
ठाणे महानगरपालिका के वार्ड नंबर 30 से पार्षद बनीं AIMIM की युवा 'हिजाब वाली' नेता सहर शेख के भाषण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल! #SaharSheikh #MaharashtraPolitics #ViralVideo #ABPNews pic.twitter.com/1uR45BdKSJ
— ABP News (@ABPNews) January 22, 2026
मुंब्रा को हरा कर के रहेंगे
भाषण में सहर ने अगले पांच सालों की बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मुंब्रा की हर उम्मीदवार AIMIM से होगी। उन्होंने नारा दिया – “मुंब्रा को पूरी तरह हरा रंगना है।” यहां हरा रंग AIMIM के झंडे के रंग की ओर इशारा करता है। उनका कहना था कि मुंब्रा में अब असली विकल्प चुना जा रहा है।
एनसीपी पर तंज
उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) पर भी बात की। कहा कि नोटा के वोट एनसीपी के वोटों से ज्यादा आए, जिससे उनकी हार और शर्मनाक हो गई। सहर का दावा था कि मुंब्रा के लोगों ने साबित कर दिया कि वे किसी के मोहताज नहीं हैं और सही विकल्प चुन रहे हैं। यह भाषण जीत के तुरंत बाद दिया गया और इसमें AIMIM की मुंब्रा में मजबूती को दिखाया गया। पार्टी ने यहां अन्य दलों से बेहतर प्रदर्शन किया, जो स्थानीय स्तर पर उसकी बढ़ती ताकत को दर्शाता है।











