UKPSC Lecturer Recruitment 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 808 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं जिनके लिए आवेदन की आखिरी तिथि आज यानी 20 जनवरी है। जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वो कर सकते हैं। आवेदन में सुधार 28 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक होगा।
808 रिक्तियां सामान्य शाखा और महिला शाखा दो श्रेणियों में विभाजित हैं।सामान्य शाखा में 725 पद भरे जाएंगे। इनमें से 388 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। जबकि महिला शाखा में 83 पद हैं। महिला शाखा में अनारक्षित वर्ग के लिए 71 पद रखे गए हैं। जिनमें हिंदी (10), अंग्रेजी (14), अर्थशास्त्र (12) और गृह विज्ञान (08) जैसे विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यत संबंधित विषय में स्नातकोत्तर मांगी गई है। साथ ही एलटी (LT) डिप्लोमा या बीएड (B.Ed) की डिग्री भी होना चाहिए।
UCO Bank Recruitment 2026: 173 पदों पर नौकरियां, सैलरी 93 हजार से ज्यादा; जानिए कैसे करें अप्लाई
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल से कम होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। लेक्चरर पद पर सैलरी 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
यूकेपीएसस लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अप्लाई नाऊ विकल्प पर क्लिक करें और फिर अपना विवरण दर्ज करें। आखिर में आवेदन शुल्क जमा करें और फिर आवेदन फॉर्म सबमिट करें। इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के जरिए होगी।

















