UCO Bank Generalist and SO Recruitment 2026: यूको बैंक ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर 173 रिक्तियां निकाली हैं। भर्ती जेएमजीएस-I (JMGS-I) और एमएमजीएस-II (MMGS-II) स्केल के तहत की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी रखी गई है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगेष
चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए 50 रिक्तियां
इन पदों के लिए स्नातक, सीए और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद पर JMGS-I स्केल के तहत 30 रिक्तियां, ट्रेजरी ऑफिसर पद पर MMGS-II स्केल के तहत 10 रिक्तियां, चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए JMGS-I स्केल के तहत 50 रिक्तियां, चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए MMGS-II स्केल के तहत 25 रिक्तियां, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए JMGS-I स्केल के तहत 3 रिक्तियां, सॉफ्टवेयर डेवलपर पद के लिए JMGS-I स्केल के तहत 15 रिक्तियां, क्लाउड इंजीनियर पद के लिए JMGS-I स्केल के तहत 3 रिक्तियों के साथ अन्य पदों के लिए भी रिक्तियां निकाली गई हैं। इन सारी रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेश चेक कर सकते हैं। कुल नौकरियां 173 हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (JMGS-I) पद की रिक्तियों के लिए ग्रेजुएशन के साथ एमबीए/पीजीडीएम (फाइनेंस/इंटरनेशनल बिजनेस/ट्रेड फाइनेंस) शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। साथ ही इस पद के लिए अभ्यर्तियों के पास 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य मांगा गया है। ट्रेजरी ऑफिसर (MMGS-II) पद पर ग्रेजुएशन + एमबीए/पीजीडीएम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है और अनुभव कम से कम 3 साल का मांगा गया है। यह अनुभव ट्रेजरी या बैंकिंग का होना चाहिए। ऐसे ही अन्य रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अधिसूचना के जरिए देखी जा सकती है।
इन रिक्तियों में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग मांगी गई है। JMGS-I स्केल के लिए 20 से 30 वर्ष की आयुसीमा मांगी गई है। MMGS-II स्केल के लिए 22 से 35 वर्ष की आयुसीमा मांगी गई है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की आयुसीमा छूट भी इन रिक्तियों पर मिलेगी।
सैलरी और अप्लाई करने का तरीका
जेएमजीएस-I (JMGS-I) रिक्तियों के लिए 48,480 रुपये के बेसिक पे से शुरुआत होगी। इसके बाद 2,000 रुपये की दर से 7 वार्षिक वेतनवृद्धि, 2,340 रुपये की दर से 2 इंक्रीमेंट 2,680 रुपये की दर से 7 इंक्रीमेंट के साथ अधिकतम वेतन 85,920 रुपये तक पहुंचेगा। एमएमजीएस-II (MMGS-II) स्केल की रिक्तियों में 64,820 रुपये के मूल वेतन से वेतनमान मिलेगा। इसके बाद 2,340 रुपये की दर से 1 वार्षिक वेतनवृद्धि और इसके बाद 2,680 रुपये की दर से 10 इंक्रीमेंट लागू होंगे और अधिकतम वेतन 93,960 रुपये तक होगा। इन रिक्तियों में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाएं। यहां करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।















