UP Police Computer Operator Correction Window: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2025 के आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए सुधार विंडो उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। आवेदन सुधार विंडो 16 जनवरी सुबह 6 बजे से 18 जनवरी शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी इस दौरान अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि कब? ऐसे करें आवेदन पत्र में संशोधन
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती का आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। यहां आपको apply.upprpb.in लिंक मिलेगा जिस पर अपनी डिटेल भरें और लॉग इन करें।
फिर Application History के Modify Details से टैब/सेक्शन में जाकर अपने विवरण में संशोधन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।











