नई दिल्ली: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की किसी भी गलत हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना जमीनी कार्रवाई के लिए तैयार थी। अगर उन 88 घंटों में पाकिस्तान कोई भी गलती करता तो हम जमीनी कार्रवाई शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे।
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने मारे थे 100 पाक सैनिक
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने लगभग 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हमने 22 मिनट के ऑपरेशन में स्ट्रैटेजी को रिसेट कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब उसी तरह से दिया जाएगा।
अब 10 मिनट में आपके घर डिलीवर नहीं होगा सामान, ब्लिंकिट हटाएगा ये फीचर; जानिए क्यों हो रहा है ये?
भारतीय सेना के पास आज 13 भैरव बटालियन…
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान कैजुअलिटी के बारे में बताते हुए आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हमारे आकलन के अनुसार करीब 100 पाकिस्तानी लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि हमने भैरव लाइट कमांडो बटालियन स्थापित की है और आज की तारीख में हमने 13 भैरव बटालियन बनाई हैं। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना के प्रमुख विकास, प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की मजबूत प्रतिक्रिया दुनिया की मौजूदा सच्चाई का एक उदाहरण है कि जो देश तैयार रहते हैं, वे ही जीतते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें मिसाइल फोर्स की जरूरत है। हम एक रॉकेट मिसाइल फोर्स बनाने की सोच रहे हैं। पाकिस्तान ने एक रॉकेट फोर्स बनाई है और चीन ने भी ऐसी ही एक फोर्स बनाई है। उन्होंने कहा कि हमने 120 किमी की रेंज वाले पिनाका सिस्टम का टेस्ट किया है। हमने कई और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किए हैं जो 150 किमी तक की रेंज का पता लगाएंगे। बता दें कि भारतीय सेना ने पिछले साल 7 मई को पाक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।

















