संस्कृति के साथ राष्ट्रीय चेतना का पर्व भी है लोहड़ी
July 29, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पंजाब

संस्कृति के साथ राष्ट्रीय चेतना का पर्व भी है लोहड़ी

लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। जानें भगवान कृष्ण द्वारा लोहिता राक्षसी वध की पौराणिक कथा, पंजाब के लोकनायक दुल्ला भट्टी की मुगलों के खिलाफ वीरता, सुंदर-मुंदरी गीत का रहस्य, बेटियों की लोहड़ी, किसानों का उत्सव और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

Written byराकेश सैनराकेश सैन — edited by कुलदीप सिंह
Jan 12, 2026, 01:11 pm IST
in पंजाब
Lohri

प्रतीकात्मक तस्वीर

मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत बल्कि राष्ट्रीय चेतना से भी जुड़ा है। पौराणिक इतिहास के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने लोहिता राक्षसी का वध कर समाज को भयमुक्त किया वहीं पंजाब के लोकनायक दु्ल्ला भट्टी ने मुगलों के खिलाफ संघर्ष कर न केवल गरीबों को अत्याचारों से मुक्ति दिलवाई बल्कि समाज में राष्ट्रीय चेतना का भी संचार किया। दुल्ला भट्टी की घटना इस देश के उन मुसलमानों के लिए भी सबक है जो अपने आप को मुगल आक्रांताओं से जोड़ते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इन विदेशी आक्रांताओं ने भारत के स्थानीय मुसलमानों के साथ भी उतना ही दुर्रव्यवहार व अत्याचार किए जितना कि हिन्दुओं के साथ।

लोहिता राक्षसी का वध

पौराणिक इतिहास है कि भगवान श्री कृष्ण के समय से ही लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस विषय में एक कथा है कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म बाद कंस ने श्री कृष्ण को मारने की बहुत कोशिश की और इसके लिए कंश ने कई असुरों और राक्षसों को गोकुल भेजा।  इस क्रम में कंस ने एक लोहिता नाम की राक्षसी को गोकुल भेजा था। जब लोहिता गोकुल आई तब सभी गांव वाले मकर संक्रांति की तैयारी में व्यस्त थे क्योंकि अगले दिन मकर संक्रांति का त्योहार था। मौके का लाभ उठाकर लोहिता ने श्री कृष्ण को मारने का प्रयास किया लेकिन श्री कृष्ण ने खेल ही खेल में लोहिता का वध कर दिया। जब नंद बाबा, यशोदा और गांव वालों ने राक्षसी के मृत शरीर को देखा तो सूर्य देव का उपकार मानते हुए लकड़ियों का ढेर लगाकर अग्नि को प्रज्ज्वलित किया और अग्नि में चावल, मूंगफली, तिल से बनी चीजें जैसे रेवड़ियां और गजक डालकर आंनद मनाने लगे।

प्रकृति और कृषि से जुड़ाव

इस संदर्भ में एक अन्य मान्यता भी है। दरअसल सूर्यदेव को प्रकृित में अन्नदाता माना जाता है। इनके कारण ही कृषि उन्नत और समृद्ध होती है इसलिए जब घर में नई फसल तैयार होकर आती है तो सबसे पहले इन्हें भेंट किया जाता है। अग्नि में जब कुछ भी भेंट स्वरूप डाला जाता है तब वह यज्ञ भाग के रूप में देवताओं के पास पहुंच जाता है। यही कारण है कि नए चावल, मूंगफली, गुड़, तिल से तैयार रेवड़ी और गजक जो इस समय होते हैं उन्हें अग्नि में डालकर सूर्य देव और अग्नि देव का धन्यवाद किया जाता और माना जाता है कि ऐसा करने से अगली फसल भी अच्छी होगी और घर में समृद्धि आती है।

लोकनायक दुल्ला भट्टी से जुड़ी घटना

लोहड़ी की अग्नि में पंजाब का इतिहास, लोकपरंपराएं और जीवन मूल्य एक साथ सिमट आते हैं। यही कारण है कि यह पर्व महज उत्सव नहीं, बल्कि संस्कारों की विरासत बन चुका है। लोहड़ी का उत्सव लोकगीत सुंदर-मुंदरिए के बिना अधूरा है। इस गीत में नाम आता है दुल्ला भट्टी का। भारत-पाकिस्तान की वाघा सीमा से लगभग 200 किलोमीटर दूर सांदल बार के इलाके में साल 1547 में भाटी राजपूत खानदान के मुस्लिम परिवार में लद्दी और फरीद खान राजपूत के घर दुल्ला भट्टी का जन्म हुआ। दुल्ला के दादा सांदल भट्टी ने मुगल बादशाह हुमायूं को लगान देने से इंकार कर दिया। उससे गुस्सा हो हुमायूं ने सांदल भट्टी की हत्या करवा कर उसकी खाल में हवा भरवा दी और गांव के बाहर लटका दिया। दुल्ला भट्टी को संबोदित करते हुए पंजाब के लोकगीतों में अभी तक इस घटना का जिक्र मिलता है-

तेरा दादा सांदल मारेया,
दित्ता बोरे विच पवा।
मुगलां पुट्ठियां खल्लां लुहा के,
भरेया नाल हवा।

दुल्ला भट्टी ने जवानी में मुगल साम्राज्य के प्रति विद्रोह की मशाल जलाए रखी। अकबर उसे डाकू कहता था जबकि पंजाब के लोग उसे जननायक मानते थे। वह गांव की बहन-बेटियों का न केवल सम्मान करता बल्कि उनकी रक्षा भी करता। इसी तरह सुंदर-मुंदरी नामक दो युवतियों पर एक शक्तिशाली जिमींदार की बुरी नजर थी, इन बहनों का रिश्ता हो गया परंतु जिमींदार के भय से उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। बताते हैं कि दुल्ला भट्टी ने इन बहनों को अपनी बेटियां बना कर उन परिवारों में शादी करवाई जहां इनके परिवार वाले चाहते थे। लोहड़ी की आग के चारों ओर फेरे दिलवाए गए और कन्यादान में शक्कर दी गई। आज भी गाया जाता है कि-

सुंदर मुंदरीए – हो,
तेरा कौन विचारा – हो,
दुल्ला भट्टी वाला – हो,
दुल्ले दी धी विहायी – हो,
सेर सक्कर पाई – हो,

यह गीत केवल सामूहिक गायन नहीं बल्कि मुगलकालीन पंजाब के जननायक दुल्ला भट्टी के विद्रोह और नारी सम्मान की कथा है। यही कारण है कि लोकगीतों में उनका नाम आज भी श्रद्धा से लिया जाता है। यह गीत याद दिलाता है कि पंजाब की मिट्टी में अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस रचा-बसा है। कहते हैं कि एक बार दुल्ला भट्टी व उनके साथियों ने जंगलों में शिकार करने आए सलीम को भी दुल्ला भट्टी ने पकड़ लिया परंतु यह कहते हुए छोड़ दिया कि मेरी तो दुश्मनी मुगल बादशाह से है, उसके बेटे से नहीं। पाकिस्तानी पंजाब में आज भी लोग मानते हैं कि दुल्ला ने एक बार अकबर को भी पकड़ लिया था, परंतु डर के मारे बंदी अकबर ने दुल्ला को कहा कि ‘वो बादशाह नहीं बल्कि भंड (भाण्ड) है’ तो दुल्ला हंस पड़ा और कहा जब बादशाह ने अपने आप को भाण्ड मान लिया तो उसे मारने का क्या फायदा।’ कहते हैं कि अकबर इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने 12 हजार की सेना दुल्ला भट्टी को गिरफ्तार करने के लिए भेजी पर वह काबू नहीं आया। एक दिन साल 1599 में उसे धोखे से गिरफ्तार कर लिया गया और लाहौर के पास मिआनी साहिब गांव में उसे फांसी दे दी गई। वहां पर आज भी उसकी कब्र मौजूद है।

बदलती सोच: बेटियों की लोहड़ी

कभी लोहड़ी को केवल पुत्र-प्राप्ति से जोडक़र देखा जाता था लेकिन समय के साथ समाज की सोच में बदलाव आया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना अब पर्व की परंपराओं में भी झलकने लगी है। आज कई घरों में बेटियों की लोहड़ी भी पूरे उत्साह से मनाई जाती है। लोकगीतों के बोलों में भी परिवर्तन दिखता है, जहां अब मुंडे के साथ धी की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। हालांकि यह बदलाव अभी सभी तबकों तक पूरी तरह नहीं पहुंचा लेकिन यह संकेत है कि समाज प्रगतिशील दिशा में बढ़ रहा है।

किसान और प्रकृति का पर्व

लोहड़ी का सीधा संबंध किसान और उसकी फसल से है। माघी के आगमन से पहले मनाया जाने वाला यह पर्व रबी की फसल की उम्मीदों से जुड़ा है। अलाव में तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर किसान प्रकृति के प्रति आभार जताता है। कड़ाके की ठंड में खेतों में मेहनत करने वाले किसान के लिए यह उत्सव परिश्रम और आशा का प्रतीक बन जाता है।

संस्कृति का संदेश

पंजाब की गलियों से लेकर हर गांव-शहर तक गूंजते लोहड़ी के गीत अपनी जड़ों की ओर लौटने का संदेश देते हैं। यह पर्व सिखाता है कि इस संस्कृति में राष्ट्रहित व जनहित के लिए की गई बगावत भी पूजनीय है और बुजुर्गों का सम्मान भी अनिवार्य है। बशर्ते इरादा नेक हो और समाजहित सर्वोपरि।

अर्थव्यवस्था की धड़कन

लोहड़ी पंजाब में सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि एक मजबूत मौसमी अर्थव्यवस्था भी खड़ी करती है। जनवरी के पहले पखवाड़े में मनाए जाने वाले इस पर्व से मूंगफली, रेवड़ी, गजक, गुड़, तिल, लकड़ी, ढोल, टेंट और डीजे जैसे कारोबारों को खासा लाभ होता है। यह सभी गतिविधियां स्वदेशी उत्पादों व उत्पादकों से जुड़ी हैं। अनुमान के मुताबिक लोहड़ी से पहले और बाद के करीब एक हफ्ते में ही शहरों और कस्बों में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। बाजारों में मूंगफली और रेवड़ी की अस्थायी से लेकर थोक दुकानों तक भीड़ उमड़ पड़ती है। दुकानदारों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इस दौरान बिक्री लगभग दस गुना तक बढ़ जाती है।

सबसे अधिक मांग मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और गच्चक की रहती है, जबकि तिल और गुड़ से बने उत्पाद भी खूब बिकते हैं। ढोल वादक, टेंट हाउस और डीजे संचालकों के लिए भी लोहड़ी राहत लेकर आती है। विवाह के ऑफ-सीजन में यह पर्व उन्हें काम और आमदनी दोनों देता है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि महंगाई और मंदी के बीच लोहड़ी की एक हफ्ते की कमाई साल की शुरुआत को संभालने में मदद करती है। लोहड़ी आज केवल परंपरा नहीं, बल्कि बदलती सोच और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों की प्रतीक बन चुकी है। जहां एक ओर यह बेटियों के सम्मान का मंच बन रही है, वहीं दूसरी ओर हजारों परिवारों की रोजी-रोटी में गर्माहट घोल रही है।

Topics: सुंदर मुंदरी गीतLohri historyLohri 2026Dulla Bhattisignificance of Lohriलोहड़ी इतिहासLohita demonessलोहड़ी 2026Lord Krishna Lohri storyदुल्ला भट्टीSundar Mundri songलोहड़ी का महत्वलोहिता राक्षसीभगवान कृष्ण लोहड़ी कथा
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, देरी पर सख्त नियम

bjp sambit patra slams rahul gandhi over false

“राहुल गांधी संसद में बोल रहे हैं सफेद झूठ: छात्रों पर फायरिंग के दावों पर BJP का पलटवार, कहा- वो कर रहे देश को गुमराह

नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: ₹2.20 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, सारंडा में 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर

लोकसभा में राहुल गांधी

लोकसभा में राहुल गांधी ने इडियट और अंधभक्त शब्दों का प्रयोग किया, गृहमंत्री पर लगाया आरोप, सत्ता पक्ष ने किया विरोध

UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi Press Conference Fertilizer Supply Panchjanya

“किसी भी ब्लॉक में नहीं है खाद की कमी”: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर बड़ा हमला, जारी किए आंकड़े!

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 24 कैरेट गोल्ड ₹1,710 सस्ता, जानिए आज का ताजा रेट

पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी घुसपैठिये

किशनगंज में बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा खुलासा: फर्जी आधार सहित कई दस्तावेज बरामद

Guru Purnima Patalpuri Math Varanasi Muslim Disciples Aarti Jagadguru Balak Devacharya Panchjanya

काशी में समरसता की अनूठी मिसाल: गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम शिष्यों ने उतारी जगद्गुरु की आरती, ली गुरुदीक्षा!

Amritpal Singh Release Protest Chandigarh Police Water Cannon Waris Punjab De Panchjanya

चंडीगढ़ में बवाल: अमृतपाल की रिहाई की मांग पर ‘वारिस पंजाब दे’ ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

मुख्तार अंसारी गैंग के शस्त्र लाइसेंसों में बड़ा खुलासा: सांसद अफजाल अंसारी समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies