देहरादून: विकासनगर चाय बागान में हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी शहवाज को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हिंदू पीड़िता ने इस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय भूमिका निभानी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर दोस्ती कर पीड़िता को शहवाज ने चाय बागान बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया ,बताया गया है कि पीड़िता को शहवाज पिछले कई माहों से परेशान कर ब्लैक मेल भी कर रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर अपने परिजनों को ये बात बताई जिसके बाद उन्होंने बजरंग दल के युवाओं को साथ लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी ढकरानी क्षेत्र के रहने वाला है। एसएसपी अजेय सिंह ने बताया कि पीड़िता पक्ष की तहरीर और बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी में मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है।












