आगरा। नए साल की शुरुआत जनवरी में आगरा पहुंचने वाले देसी विदेशी सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी है । इस माह तीन दिन 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल के दीदार के लिए टिकट नहीं लेना हाेगा। यह माैका है मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स का, जिस अवधि में पर्यटकाें के लिए ताजमहल का दीदार निशुल्क रहेगा।
इसे भी पढ़ें-Instagram Reels और Photography के लिए बेस्ट हैं Himachal के ये 5 Hill Stations
शाहजहां और मुमताज की असली कब्र देख सकेंगे
मुगल बादशाह शाहजहां के 371 वें उर्स पर ताजमहल परिसर में तीन दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान पर्यटकों और जायरिनों को मुमताज और शाहजहां की असली कब्रों को देखने का मौका मिलेगा। उर्स कार्यक्रमों का आगाज 15 जनवरी को होकर 17 जनवरी को इसका समापन होगा।
इसे भी पढ़ें- Pangot Hill Station: नए साल पर नैनीताल नहीं, पंगोट घूमिये; शिमला से भी सुंदर है ये जगह
15 जनवरी को दोपहर 2 बजे तहखाना खोला जाएगा, जहां शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों पर गुस्ल से उर्स की शुरूआत की जाएगी। आम पर्यटक तहखाने में मौजूद कब्रों पर जा सकेंगे। 16 जनवरी को संदल की रस्म होगी और कव्वालियां होंगी। 17 जनवरी को शाहजहां की कब्र पर चादरपोशी की जाएगी।
















