Himachal Pradesh Tourist Destinationi: हिल स्टेशंस अब घूमने के साथ ही युवाओं के बीच रील्स बनाने के लिए भी फेमस हो रहे हैं। हिल स्टेशनों और खूबसूरत डेस्टीनेशंस पर बनाए गए इंस्टाग्राम रील्स को यूजर्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप घूमने के साथ ही रील्स बनाने में भी आगे हैं तो हम आपको हिमाचल प्रदेश के पांच ऐसे हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद फेमस हैं और जहां की प्राकृतिक सुंदरता टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है। इन जगहों पर बनाए गए रील्स लाखों व्यूज ला सकते हैं और आप इंस्टाग्राम पर छा सकते हैं।
सेल्फी, रील्स और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है हिमाचल
हिमाचल प्रदेश टूरिज्म के लिहाज से बेहद समृद्ध है। यहां के हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश की सैर पर आते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों के दिल और दिमाग में छा जाती है। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ों, वादियां, घाटियों और जंगलों को देखकर टूरिस्टों का दिल खुश हो उठता है।
Pangot Hill Station: नए साल पर नैनीताल नहीं, पंगोट घूमिये; शिमला से भी सुंदर है ये जगह
टूरिस्ट पहाड़, झरने, नदियां और हरियाली के बीच सेल्फी लेना, रील्स बनाना और फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं। सर्दियों में भी बड़ी तादाद में टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश बर्फबारी देखने के लिए जाते हैं।
हिमाचल में इन 5 हिल स्टेशनों पर बनाइये रील्स
- शिमला
- मनाली
- धर्मकोट
- स्पीति घाटी
- जीभी
इसे भी पढ़ें- क्यों इतना प्रसिद्ध है मुन्नार हिल स्टेशन जानिए
अगर आप इंस्टाग्राम रील्स और फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, धर्मकोट, स्पीति घाटी और जीभी की सैर जरूर करनी चाहिए। ये पांचों हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और यहां की खूबसूरती टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इन हिल स्टेशनों पर आप बेहतरी रील्स बना सकते हैं और आपकी रील्स वायरल भी हो सकती है। रील्स और फोटोग्राफी के साथ ही इन हिल स्टेशनों पर आप प्रकृति की असली सुंदरता को करीब से निहार सकते हैं।











