नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि देश की सुरक्षा के लिए वो सबकुछ किया जाएगा जो करने की जरूरत होगी। आतंकवाद के खिलाफ हम आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कोई दूसरा देश यह तय नहीं कर सकता कि भारत अपने बचाव में क्या करेगा और क्या नहीं? उन्होंने कहा कि अगर कोई देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद फैलाता है तो हमारे पास भी आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार मौजूद है। हम इसका इस्तेमाल करेंगे। यह हम पर है कि हम इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। कोई हमें ये नहीं बता सकता कि क्या करना चाहिए या क्या नहीं।
उन्होंने यह बात आईआईटी मद्रास में आयोजित ‘शस्त्र 2026- आईआईटी मद्रास टेक्नो-एंटरटेनमेंट फेस्ट’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कही।
चौमूं हिंसा मामला: अवैध बूचड़खानों और निर्माणों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौके पर
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आपके पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं। अगर हम पश्चिम की तरफ देखें तो पता चलता है कि दुर्भाग्य से हमारे साथ भी ऐसा है। अगर कोई देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद फैलाता है तो हमारे पास भी आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार मौजूद है। कई साल पहले हम जल बंटवारा समझौते पर सहमत हुए थे, लेकिन अगर आप दशकों तक आतंकवाद फैलाते हैं तो ये अच्छे पड़ोस वाली बात नहीं है और अगर आप अच्छे पड़ोसी नहीं है तो आप को इसके फायदे भी नहीं मिलेंगे।
उन्होंने यह बात पाकिस्तान के लिए बिना नाम लिए कही है।
उड़ान से ठीक पहले पायलट ने पी शराब! फ्लाइट में मचा हड़कंप; पूरा मामला जानिए
उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि हमारे साथ पानी साझा करें। हम आतंकवाद जारी रखेंगे। ये नहीं हो सकता। जब हम अपने पड़ोसी देशों को देखते हैं तो जो भी हमारे अच्छे पड़ोसी देश हैं, हम वहां निवेश करते हैं, उन देशों की मदद करते हैं। कोरोना के समय में भी हमारे पड़ोसियों को सबसे पहले वैक्सीन की मदद हमने ही की थी। लेकिन अगर कोई देश जानबूझकर आतंकवाद फैलाता है तो हम अपनी सुरक्षा के लिए सबकुछ करेंगे।

















