नई दिल्ली/ मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में इस साल भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी रह सकता है। पुतिन का भी कहना है कि यूक्रेन के रुख से लड़ाई खत्म होने की तस्वीर बनती नहीं दिख रही है। पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास की ओर बढ़ते यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट करने के वीडियो भी जारी कर दिए गए हैं।
रूस का कहना है कि यूक्रेन का यह दावा झूठा है कि उसने रूसी राष्ट्रपति के आवास पर हमले की कोशिश नहीं की। पुतिन के आवास पर 28-29 दिसंबर की रात में 91 ड्रोन से हमला किया गया था लेकिन रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने उन सभी को आकाश में ही नष्ट कर दिया था।
भारतीय महिला के चीन में उत्पीड़न पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, बोले-अरुणाचल हमारा है, हमेशा रहेगा…
यूक्रेन ने फिर दागे रूस पर 80 से ज्यादा ड्रोन
रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने 64 यूक्रेनी ड्रोन को रोका और नष्ट कर दिया। रूसी सेना ने दो यूक्रेनी हमलावर समू को खत्म कर दिया। उन्होंने सूमी क्षेत्र में ग्राबोवस्कोये बस्ती के पास जवाबी हमला करने की कोशिश की थी। पिछले दिनों यूक्रेनी सेना ने रूस के सीमावर्ती बेलगोरोड क्षेत्र के रिहायशी इलाकों पर 80 से ज्यादा ड्रोन दागे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पिछली रात रूसी एयर डिफेंस ने सारातोव क्षेत्र में यूक्रेन के 20 फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहन गिराए गए। इसके अलावा वोरोनेज और सारातोव क्षेत्रों में से प्रत्येक में आठ ड्रोन, मॉस्को क्षेत्र में सात ड्रोन, रियाजान और रोस्तोव क्षेत्रों में से प्रत्येक में छह ड्रोन, तुला क्षेत्र में तीन ड्रोन, बेलगोरोड क्षेत्र में दो ड्रोन, और कुर्स्क, पेन्ज़ा, कलुगा व तांबोव क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक-एक ड्रोन नष्ट किया गया।
शाहरुख खान हीरो नहीं, देशद्रोही… उसका कोई चरित्र नहीं है: स्वामी रामभद्राचार्य
नए साल की शुरुआत दोनों देशों के बीच हमलों और तेज कूटनीतिक हलचलों के साथ हुई है। रूस ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए 200 से अधिक ड्रोन दागे। रूस का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी कब्जे वाले खेरसोन क्षेत्र के एक होटल में 24 लोग मारे गए।
पुतिन बोले- इस साल भी जारी रहेगी लड़ाई, जेलेंस्की ने भी समर्पण से किया इंकार
पुतिन ने भी साल 2026 में युद्ध जारी रहने के संकेत दिए हैं। 31 दिसंबर को ही उनको सत्ता संभाले हुए 26 वर्ष पूरे हुए हैं। उसके बाद ही उनका यूक्रेन को लेकर यह बयान आया है। बीते रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की युद्ध समाप्ति पर वार्ता हुई है और छह जनवरी को उनकी यूरोपीय नेताओं से वार्ता होनी है। इस बीच जेलेंस्की ने भी कहा है कि वह रूस के आगे समर्पण नहीं करेंगे। वह शांति चाहते हैं लेकिन यूक्रेन के हितों को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक स्थिति में ही समझौता करेंगे।

















