आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ गाड़ी चलाने का कागज नहीं रह गया है। अब यह एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र बन चुका है। इसका इस्तेमाल बैंकिंग कामों, इंश्योरेंस, ट्रैफिक चालान, लाइसेंस रिन्यूअल और कई ऑनलाइन सरकारी सेवाओं में किया जाता है। इसलिए इसमें दर्ज मोबाइल नंबर का सही और अपडेट होना बहुत जरूरी है।
अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, या कोई गलत नंबर जुड़ा हुआ है, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- OTP नहीं आना, ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल न कर पाना, या जरूरी जानकारी समय पर न मिल पाना। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आपको इसके लिए आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए Parivahan Sarathi Portal बनाया है, जहां से यह काम बहुत आसानी से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान तरीका- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट चालू करें और ब्राउजर में जाएं। अब वेबसाइट खोलें-https://parivahan.gov.in। वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर आपको “Driving Licence Related Services” का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। अब आपके सामने भारत के सभी राज्यों की लिस्ट आ जाएगी। जिस राज्य से आपका ड्राइविंग लाइसेंस बना है, उसे सेलेक्ट करें। राज्य चुनने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको “Update Mobile Number / Services on Driving Licence” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। अब आपको कुछ जानकारी भरनी होगी, जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि, मांगी गई अन्य जानकारी। सभी जानकारी ध्यान से और सही भरें। अब उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें जिसे आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ना चाहते हैं। यही नंबर आगे चलकर OTP और जरूरी मैसेज पाने के लिए इस्तेमाल होगा। आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।। उस OTP को स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में डालें और वेरिफिकेशन पूरा करें। कुछ राज्यों में इस सेवा के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है। अगर आपके राज्य में फीस लगती है, तो आप ऑनलाइन ही पेमेंट कर सकते हैं। सभी जानकारी भरने और पेमेंट (अगर हो) के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
मोबाइल नंबर कब तक अपडेट होगा- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पास चली जाती है। आमतौर पर कुछ दिनों के अंदर आपके ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।














