अगर आप 31 दिसंबर या फिर 1 जनवरी 2026 का सेलिब्रेशन हिमाचल प्रदेश में करने जा रहे हैं तो आपको पहले वहां के मौसम के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। क्योंकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए पहले से ही चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 1 जनवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा? यह जानकारी उन टूरिस्टों के लिए बेहद जरूरी है जो हिमाचल प्रदेश की सैर का प्लान बना रहे हैं।
31 दिसंबर को खराब रहेगा मौसम, 1 जनवरी 2026 के लिए ये चेतावनी जारी
मौसम विज्ञान का भी मानना है कि 30 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है और बारिश-बर्फबारी का लंबा इंतजा खत्म होने की संभावना है। 30 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
Coldest Place In India: ये है भारत की सबसे ठंडी जगह, -40°C पहुंच जाता है तापमान; जम जाता है पानी
2 जनवरी 2026 को भी कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान
इस दौरान ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के प्रबल संकेत हैं। निचले और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 2 जनवरी को भी कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। वहीं 3 और 4 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक शीतलहर को लेकर सूबे में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म के लिहाज से बेहद प्रसिद्ध है। दुनियाभर के टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश की सैर करते हैं और यहां के हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर करते हैं। नए साल पर भी टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश काफी ज्यादा तादाद में जाते हैं। इसके साथ ही बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भी देश के कोने-कोने से बड़ी तादाद में टूरिस्ट हिमाचल के हिल स्टेशनों में पहुंचते हैं। ऐसे में नये साल पर हिमाचल जाने वाले टूरिस्टों के लिए मौसम विभाग ने पहले ही मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

















