अक्सर मीडिया में अल्पसंख्यकों की बात करके सियासत की रोटी सेंकने वाले वामपंथियों ने अपनी कलई खोल दी है। ताजा मामला केरल का है, जहां क्रिसमस के मौके पर राज्य की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के गुंडों ने क्रिसमस मना रहे ईसाइयों पर जानलेवा हमला किया।
CPI M के वामपंथियों की गुंडागर्दी
ऑर्गनाइजर की रिपोर्ट के अनुसार, ये गुंडागर्दी सीपीआई (एम) की स्टूडिंग विंग DYFI ने की है, जिसमें वामपंथियों ने जमकर तोड़फोड़ की। ऑर्गनाइजर के द्वारा इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट के अनुसार, “सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) की युवा शाखा DYFI ने केरल के अलप्पुझा ज़िले में ईसाइयों के खिलाफ़ हिंसा करके क्रिसमस मनाया। क्रिसमस कैरोल में शामिल महिलाओं और बच्चों सहित ईसाइयों के एक समूह पर जानलेवा हथियारों से हमला किया गया। यह हमला डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के स्थानीय नेता श्याम लाल के नेतृत्व वाले एक गिरोह ने किया, जिससे केरल में कानून-व्यवस्था, राजनीतिक छूट और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।”
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि गुडों का एक समूह लात-घूंसों और लाठी-डंडों से दूसरे समूह पर हमले कर रहा है। लोग चीख चिल्ला रहे हैं। इसी वीडियो में एक महिला को एक बच्ची को बचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला रो रही है।
उल्लेखनीय है कि केरल में बीते कई वर्षों से पिनाराई विजयन की अगुवाई में वामपंथ की सरकार है। लेकिन, हाल के दिनों में देखने को मिला है कि राज्य में वामपंथ की जमीन दरक रही है। भाजपा ने केरल के स्थानीय चुनावों में भारी जीत दर्ज की है, जिससे वामपंथी बौखलाए हुए हैं। जानकारों का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी इसी बौखलाहट का नतीजा है।











