रोशनी के त्योहार और गोलियों-गालियों की बौछार
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम सम्पादकीय

रोशनी के त्योहार और गोलियों-गालियों की बौछार

आज जब अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया से उग्र और हिंसक इस्लामी विचारधारा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान करते हैं तो इसे मात्र एक सरकारी बयान कहकर खारिज नहीं किया जा सकता।

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Dec 22, 2025, 08:22 am IST
in सम्पादकीय

आस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का पर्व का उत्सव मना रहे यहूदी समुदाय के लोगों पर हुआ हमला केवल एक आतंकी घटना नहीं था। वह वर्तमान समय की, इस्लामी कट्टरता के प्रश्न से कतराने वाली नैतिक, वैचारिक और सामाजिक उलझनों का एक प्रतीक बन गया है। यह घटना इसलिए भी दुनिया को झकझोरने वाली थी, क्योंकि वहां केवल एक जिहादी हमलावर नहीं था। वहां एक ऐसा व्यक्ति भी था, जिसने हमलावर को रोकने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। यह व्यक्ति कोई राजनेता, सैनिक या सुरक्षा बल का सदस्य नहीं, बल्कि अरब मूल का एक ‘मुस्लिम’ फल विक्रेता ही था।

यहीं से दो असहज, किंतु अपरिहार्य प्रश्न जन्म लेते हैं। पहला, यदि किसी घटना में ‘बचाने वाले’ व्यक्ति की पहचान और मजहब का संकेत उसके नाम या अन्य विवरणों से मीडिया तुरंत जोड़ देता है, तो उसी मानक पर यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि हमलावरों की वैचारिक या संगठनात्मक पहचान (जहां वह पुलिस तथा जांच एजेंसियों के सत्यापित निष्कर्षों से स्पष्ट हो) बताने में कुछ मीडिया संस्थान इतना सावधान या अनिच्छुक क्यों दिखाई देते हैं?

यह सावधानी पत्रकारिता की वैध चिंताओं (जैसे जांच लंबित होना, कानूनी जोखिम या साम्प्रदायिक तनाव बढ़ने का डर) से आ सकती है किंतु मीडिया पर लगने वाले आरोपों से इतर कई अध्ययनों में यह भी तथ्य उभरा है कि “आतंकवाद/आतंकी” जैसे शब्दों का प्रयोग और ‘आस्था-आधारित लेबलिंग’ मीडिया में अक्सर सुसंगत या कहिये एक-सी नहीं होती। अलग-अलग परिस्थितियों में अलग ढंग से घटनाओं को फ्रेम किया जाता है।

दूसरा प्रश्न भी ऐसा ही जटिल और सामयिक है। प्रश्न है-यदि कट्टरता किसी समुदाय में मौजूद है तो क्या उसे रोकने वाली शक्तियां भी उसी समुदाय से आ सकती हैं!

यह कोई छोटी बहस नहीं है। यह उस वैश्विक विमर्श का केंद्र है, जिसमें बार-बार यह कहा जाता है कि ‘आज इस्लाम कठघरे में खड़ा है’। बहुत से लोगों को यह वाक्य असहज करता है और यह असहजता स्वाभाविक भी है। किंतु समस्या यह है कि यह बेचैनी अक्सर गलत समय पर व्यक्त होती है , उस समय जब आतंकवाद के विरुद्ध स्पष्ट और निर्भीक आवाज उठाने की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

आज की वास्तविकता यह है कि मुस्लिम जगत के भीतर कट्टरपंथी तत्वों का विस्तार केवल तेज ही नहीं बल्कि बहुआयामी भी है। इस विस्तार का एक दुष्परिणाम यह है कि उदार, सामान्य और शांतिप्रिय मुसलमान या तो दब जाते हैं या चुप्पी ओढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। परिणामस्वरूप गेहूं के साथ घुन पिसता है और जब ऐसा होता है तो कट्टरपंथी तत्व उसी पीड़ा का उपयोग पूरे मुस्लिम समुदाय को सामूहिक पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करने के लिए करते हैं। इससे मूल प्रश्न दब जाता है कि इस विनाशकारी चक्र की शुरुआत किसने की?

तकरीबन दो साल पहले 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के आतंकियों का इस्राएल में यहूदी त्योहार ‘सिमचट तोराह’ का उत्सव मना रहे लोगों पर किया गया हमला इसी प्रवृत्ति का उदाहरण था। आतंकियों ने उत्सव मना रहे निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। बाद में जब इस पर प्रतिक्रिया हुई तो विनाश का व्यापक दृश्य दुनिया के सामने आया और उसी दृश्य में यह तथ्य कहीं खो गया कि हिंसा की पहली चिंगारी किसने सुलगाई थी। इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि आतंकियों को प्रेरित करने वाले वैचारिक और संस्थागत केंद्रों पर शायद ही कभी गंभीर प्रश्न उठते हैं।

यह मान लेना आसान है कि सभी लोग एक ही प्रकार की कट्टर वैचारिक खुराक पर पल रहे हैं, किंतु सच्चाई अधिक जटिल है। बॉन्डी बीच की घटना ने यह दिखाया कि इस्लाम के भीतर भी ऐसे लोग हैं जो हिंसा के विरुद्ध खड़े होने का साहस रखते हैं। निहत्थे होकर गोलियां बरसाते आतंकी को रोकने का प्रयास करने वाला वह फल विक्रेता कोई अपवाद भर नहीं है। वह एक संकेत है। संकेत इस बात का कि इस्लाम के भीतर सुधार, आत्मालोचना और प्रतिरोध की आवाजें मौजूद हैं, भले ही वे अभी बिखरी हुई हों।

प्रश्न यह है कि क्या ये आवाजें यूं ही अलग-थलग पड़ जाएंगी या फिर इन्हें नागरिक समाज, वैश्विक विमर्श और नीति निर्माण में स्थान मिलेगा! कट्टरता कैसे फैलती है, इसे समझने के लिए हमें बड़े धमाकों से पहले होने वाले सूक्ष्म परिवर्तनों को देखना होगा। उदाहरण के लिए, एक साधारण सा भाषाई परिवर्तन ‘खुदा हाफिज’ से ‘अल्लाह हाफिज’ की ओर। देखने में यह केवल शब्दों का अंतर लग सकता है ,किंतु इसके पीछे छिपी वैचारिक प्रेरणा को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ‘खुदा’ फारसी शब्द है जो इस्लाम के आगमन से पहले भी ईश्वर के लिए प्रयुक्त होता था। इसके विपरीत ‘अल्लाह’ विशुद्ध अरबी शब्द है, जिसे कट्टरपंथी विचारधाराओं ने एकमात्र वैध संबोधन के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया।

यह तर्क दिया गया कि खुदा तो आतिश परस्तों (अग्नि की पूजा करने वालों) का शब्द है और यदि आप अल्लाह को किसी अन्य शब्द से संबोधित करते हैं तो आपकी आस्था अशुद्ध है। वर्षों तक इस विचार को दोहराया गया। इतना कि आज ‘खुदा हाफिज’ लगभग बोलचाल से बाहर हो गया है। यही वह प्रक्रिया है, जिससे कट्टरता जन्म लेती है। पहले शुद्धतावाद, फिर उन्मूलन। केवल वही सही है जो हम कहते हैं और जो सहमत नहीं वह निशाने पर हैं।

आज जब अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया से उग्र और हिंसक इस्लामी विचारधारा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान करते हैं तो इसे मात्र एक तात्कालिक अथवा सरकारी बयान कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद की पूरी बहस को इस्लामोफोबिया के अकादमिक और राजनीतिक जाल में उलझाकर पटरी से उतारने की कोशिशें हुई हैं। किंतु यदि दुनिया आज भयग्रस्त है तो वह किसी अकारण फोबिया के कारण नहीं, बल्कि उन असंख्य घटनाओं की कड़ियों के कारण है जिनके पीछे एक जैसी प्रेरणा, एक जैसे नारे और एक जैसी वैचारिक पहचान दिखाई देती है।

इसके समानांतर मुस्लिम समाज के भीतर से भी एक दूसरा स्वर उठ रहा है। धीमा, बिखरा हुआ किंतु वास्तविक। ये वे लोग हैं जिन्हें अक्सर ‘इक्का-दुक्का’ (fringe) या ‘न्यू एज इस्लाम’ के नाम पर हाशिए पर डाल दिया जाता है। उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेने के बजाय उनका उपहास किया जाता है। बॉन्डी बीच का वह फल विक्रेता इसी स्वर का सजीव प्रतीक है।

प्रश्न है-क्या मुस्लिम समुदाय से ‘सिविल सोसाइटी’ कुछ आशा रख सकती है! और अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न है, क्या ‘सिविल सोसाइटी’ स्वयं इस्लामी आतंकवाद को खुलकर ललकारेगी! सोशल मीडिया पर साहसी फल विक्रेता के लिए चला क्राउड फंडिंग अभियान, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से लेकर उद्यमियों तक का समर्थन, और दूसरी ओर विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति का इस्लामी आतंकवाद को खुलकर ललकारना,ये इस बात के संकेत हैं कि दुनिया इस अंतर को देख रही है, सही दिशा में संकल्पित होने को बढ़ रही है।

अब इस विमर्श को भारत के एक अन्य संदर्भ से जोड़ना आवश्यक है। तमिलनाडु की पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम् की परंपरा को लेकर उपजा विवाद केवल एक प्रशासनिक या कानूनी मसला नहीं है। यह भी उसी बड़े प्रश्न का हिस्सा है। कट्टरता बनाम उदारता। न्यायालय के निर्णय के बावजूद प्रशासनिक अड़चनें और तुष्टीकरण की राजनीति धार्मिक परंपराओं को राजनीति का मोहरा बना देती हैं।

ध्यान देने योग्य है कि हनुक्का भी रोशनी का पर्व है और कार्तिगई दीपम् भी। शिला ज्योति स्तंभ पर सदियों से प्रज्ज्वलित होती ज्योति का उत्सव। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक गहरा प्रतीक है। कट्टरता मूलतः रोशनी से डरती है। वह आग से, आत्मालोचना से, प्रश्नों से डरती है। इसलिए वह हर उस प्रकाश को बुझाना चाहती है जो उसके एकरूप अंधकार को चुनौती देता है।

अंततः प्रश्न यही है- मानवता की राह उत्सवों, आनंद और रोशनियों के बीच से निकलेगी या अंधेरे के बीच से! इसका उत्तर कोई बाहरी शक्ति नहीं देगी। यह निर्णय इसी दुनिया के लोगों को करना होगा। यदि इस्लाम आज कट्टरता की चपेट में है, और सभ्य समाज इस बुराई को खुलकर नहीं ललकारता, इसके अंत के लिए एक साथ नहीं आता तो यह केवल मुसलमानों का संकट नहीं, यह पूरी आस्था, पूरी मानवता और हमारे साझे भविष्य का संकट है। निष्कर्ष यही है, रोशनी को बचाना होगा, क्योंकि अंततः अंधकार को चुनौती देने का साहस केवल प्रकाश ही कर सकता है।

X@hiteshshankar

Topics: हितेश शंकरपाञ्चजन्य विशेषकट्टरपंथी तत्वयहूदी समुदायहनुक्का पर्वआस्था-आधारित लेबलिंगमुस्लिम जगतसिविल सोसाइटी आस्ट्रेलियाअल्लाहआतंकवाद
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

महान वीरांगना रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती: स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वालीं महान वीरांगना

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

अनुपमा सिंह, प्रथम सचिव, जिनेवा में भारत का स्थायी मिशन

UN में भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकवाद और सिंधु जल समझौते पर दी सख्त नसीहत

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

Load More

ताज़ा समाचार

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन्स; पुलिस की बदनामी करने का है आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Moga RSS Shakha Massacre 1989 Punjab Terrorism 25 Swayamsevak Balidan

25 जून 1989 : जब मोगा में 25 स्वयंसेवकों ने बलिदान देकर भी बचाई हिंदू-सिख एकता

आपातकाल का सच

हिटलर गांधी : स्वयंसेवकों का बलिदान, बचा संविधान

Mahrang Baloch Sentenced to Life Imprisonment Pakistan Army Balochistan Protest

पाकिस्तान में तानाशाही हावी: बलूच एक्टिविस्ट डॉ. महरंग बलोच को उम्रकैद, उबाल पर बलूचिस्तान, सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम ID : सीनियर अफसर का बनाया ‘डीपफेक’ वीडियो, मोहम्मद लुकमान गिरफ्तार

ncient shaligram fossils found in lapthal niti valley chamoli uttarakhand

उत्तराखंड: तिब्बत बॉर्डर पर शालिग्राम की खोज, रहस्यों से उठने लगा पर्दा

संभल में महज 5 मिनट में दबोचा मासूम का दुष्कर्मी: स्निफर डॉग ‘मैरी’ का हैरतअंगेज कारनामा, SP ने दिया ₹10,000 का इनाम

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies