हरिद्वार । अर्धकुंभ 2027 के मद्देनजर जिला प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग ने अपनी सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान एक बार फिर तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार डीएम ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई है।
गंगा नहरों और संपत्तियों पर यूपी सिंचाई विभाग का प्रबंधन
उल्लेखनीय है हरिद्वार जिले में गंगा नहरों और अन्य संपत्तियों पर यूपी सिंचाई विभाग का प्रबंधन है जिसका फायदा घुसपैठिए उठाते रहे है।
कुंभ से पहले हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर
कुंभ से पहले हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने अब बुलडोजर एक्शन तेज कर दिया है।
सरकारी और सिंचाई विभाग की जमीन पर बुलडोजर एक्शन
हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बुल्डोजर एक्शन शुरू किया गया है। शहर से लेकर देहात तक सरकारी और सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर लगातार उन्हें हटाने की कार्रवाई तेज की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त संदेश
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दो टूक कहा है कि हरिद्वार में किसी भी सूरत में सरकारी और सिंचाई भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति न बने।
उप जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
मौके पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी की।
आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा बुलडोजर एक्शन
प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

















