बॉन्डी बीच आतंकी हमला: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर निर्दोष यहूदियों की बेरहमी से हत्या करने वाले आतंकी साजिद औऱ नावेद अकरम के पाकिस्तानी लिंक पर नीदरलैंड नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आतंकवाद पर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के जरिए पाकिस्तान को 100% आतंकी देश करार दिया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान खतरनाक शरिया नियमों का पालन करने वाला घटिया देश है। अलकायदा का आतंकी कई सालों तक यहां रहा। मुझे भी पाकिस्तानी मुल्लाओं से जान से मारने के कई फतवे मिले हैं। वाइल्डर्स ने दुनिया के नेताओं से अपील की कि हम सभी को पाकिस्तान का बहिष्कार और उसे अलग-थलग कर देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि बॉन्डी बीच पर दो साजिद और नावेद, जो कि पिता पुत्र हैं, 14 दिसंबर को हनुक्का उत्सव पर यूहूदियों पर गोलीबारी की। इसमें इस हमले में करीब 40-42 लोग घायल हुए। साजिद पाकिस्तानी मूल का बताया गया था। साजिद के पास 2023 में जारी गन लाइसेंस था और उनके नाम पर छह कानूनी बंदूकें दर्ज थीं। हमले में इस्तेमाल हुई बंदूकें भी इन्हीं में से लगती हैं, जिनमें राइफल और शॉटगन शामिल थे। नावेद की कार, जो घटनास्थल पर पार्क थी, से दो घरेलू आईएस झंडे और कुछ आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिले। पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर बाकी हथियार बरामद किए।
आईएसआईएस से कनेक्शन और फिलीपींस का ट्रिप
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ये हमला आईएसआईएस से प्रेरित लगता है। पुलिस का शक है कि साजिद और नवेद पिछले महीने फिलीपींस गए थे, जहां उन्हें किसी तरह की ट्रेनिंग मिली हो सकती है। फिलीपींस में वो कहां गए और क्या किया, इसकी जांच चल रही है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मल लैन्यन ने बताया कि इस ट्रिप का मकसद अभी पता लगाया जा रहा है। इसी को लेकर गीर्ट वाइल्डर्स ने पाकिस्तान को आतंकी देश कहा है।

















